फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कल 70 फीसदी पार्किंग पैक होने पर चलाई जाएगी शटल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव के तहत डोला भ्रमण और शोभायात्रा पांच सितंबर को निकाली जाएगी जिसे देखते हुए नैनीताल पुलिस ने शहर के लिए यातायात प्लान जारी किया है। यह प्लान सुबह 10 बजे से यात्रा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। नैनीताल में पार्किंग 70 फीसदी फुल होने पर वाहनों को क्रमशः नारायण नगर, रूसी-दो पर पार्क करवाकर यात्रियों को शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन




कल के लिए जारी यातायात प्लान

- कालाढूंगी से भवाली कैंचीधाम जाने वाले ट्रैफिक को रूसी से रूसी-एक से रूसी-दो होते हुए बैंड नंबर-एक होते हुए भेजा जाएगा।

- भवाली से यूपी, दिल्ली, हरियाणा आदि जगह को जाने वाले वाहन बैंड न. रूसी दो से रूसी-एक होते हुए जाएंगे।

-जब डोला मल्लीताल में खड़ी बाजार मोहन को क्षेत्र में भ्रमण करेगा, उस दौरान बारापत्थर से आने वाले ट्रैफिक को बारापत्थर तिराहा से डायवर्जन कर ऑल सेंट तिराहा से डांठ की ओर भेजा जाएगा।

- जब डोला रिक्शा स्टैंड मल्लीताल से घोडा स्टैंड होते हुए मोहन को रोड की ओर जाएगा, तब मन्नु महारानी से आने वाले ट्रैफिक को चीनाबाबा से मेट्रोपोल होते हुए मस्जिद तिराहा से राजभवन तिराहा होते हुए डांठ को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


- रिक्शा स्टैंड मल्लीताल से लोअर मालरोड की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को भी मस्जिद तिराहा मेट्रोपोल के रास्ते चीना बाबा की तरफ को भेजा जाएगा। मस्जिद तिराहा से मेट्रोपोल होते हुए चीना बाबा तक रोड टू-वे रहेगी।

- जब डोला घोड़ा स्टैंड से रिक्शा स्टैंड होते हुए अपर माल रोड को जाएगा, उस समय मोहन को की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को घोडा स्टैंड से डायवर्जन कर मस्जिद तिराहा से राजभवन रोड से डांठ को भेजा जाएगा।

- जब डोला अपर माल रोड से डांठ पर पहुंचेगा, तब भवाली रोड से आने वाले ट्रैफिक को कुछ समय के लिए टूटा पहाड़ पर रोका जाएगा।

- जब डोला टोल टैक्स तल्लीताल धर्मशाला वैष्णव देवी मंदिर की तरफ को आएगा व वापस डांठ से फांसी गधेरा को जाएगा, उस समय हल्द्वानी से आने वाले ट्रैफिक को कुछ समय के लिए हनुमान गढ़ी पर रोका जाएगा।

- जब शोभायात्रा डाट से वापस अपर माल रोड होते हुए रिक्शा स्टैंड पहुंचेगी, तब लोअर माल रोड से आने वाले ट्रैफिक को रिक्शा स्टैंड पर और मोहन को से आने वाले ट्रैफिक को घोड़ा स्टैंड पर कुछ देर के लिए रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें