फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट पार्क के निदेशक बदले गए

Sun, 26 Feb 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
कार्बेट पार्क लोगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार्बेट पार्क के प्रभारी निदेशक व वन संरक्षक को हटा दिया गया है। उनकी जगह कार्बेट निदेशक की जिम्मेदारी प्रभागीय वनाधिकारी कालागढ़ धीरज पांडे को सौंपी गई है। पद से हटाए जाने के पीछे वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त का बड़ा क्षेत्रफल और वनों की आग को लेकर संवेदनहीनता को कारण बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


कार्बेट पार्क के निदेशक के पद को लेकर खूब खींचतान चलने से लेकर कथित तौर पर सुविधानुसार नियमों को बदलने का खेल चलता रहा है। बताया जाता है कि कार्बेट पार्क में यूपी के समय डीएफओ स्तर के अधिकारी बैठते थे। बाद में पद को पदोन्नत कर वन संरक्षक कर दिया गया।

लंबे समय तक वन संरक्षक स्तर के अधिकारी कार्बेट पार्क निदेशक की कुर्सी पर बैठते रहे। बीच में मुख्य वन संरक्षक स्तर के अधिकारी को तैनात कर दिया गया। बाद में इस पद को लेकर फिर से बैक गियर लगा और पश्चिमी वृत्त के वन संरक्षक के तौर पर कार्य कर रहे सुरेंद्र मेहरा को कार्बेट पार्क निदेशक बनाया गया।
विज्ञापन


उनके अवकाश पर जाने पर पश्चिमी वृत्त के वन संरक्षक डॉ. पराग मधुकर धकाते को प्रभारी के तौर पर कार्बेट पार्क निदेशक बनाया गया। शिकारियों के मूवमेंट की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निदेशक ने शिकारियों को गोली मारने का आदेश दे दिया।

इसके अलावा गश्त में निजी क्षेत्र (टाइगर टूरिज्म से जुड़े) के लोगों को भी उतारा गया। जबकि, पूर्व में शायद ही ऐसा हुआ हो। इन सबके बीच प्रभारी कार्बेट निदेशक से डॉ. धकाते का चार्ज लेकर कार्बेट पार्क के ही कालागढ़ प्रभाग के ही डीएफओ धीरज पांडे को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


चार्ज वापस लेने के पीछे वनाग्नि समेत दूसरे कारण बताए जा रहे हैं, लेकिन वन महकमे में कई और चर्चाएं भी चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें