फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मांगें पूरी न होने से डिप्लोमा इंजीनियर भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने 27 सूत्री समस्याओं का हल न होने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। महासंघ का कहना है कि यदि सरकार ने शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया तो इंजीनियर्स हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता सुरेश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंजीनियर्स ने सरकार पर मांगों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने सेवाकाल के दौरान न्यूनतम तीन पदोन्नतियां देने अथवा पहले की तरह 10, 16 व 26 वर्ष में पदोन्नति के वेतनमान को एसीपी के रूप में प्रदान करने की मांग की। सदस्यों ने पुरानी पेंशन बहाली पर जोर दिया। बैठक में उत्तराखंड जल संस्थान और उत्तराखंड पेयजल निगम के एकीकरण व राजकीयकरण कराने व अति दुर्गम क्षेत्रों में विषम भौगोलिक स्थितियों में काम कर रहे अभियंताओं के लिए सामूहिक बीमा योजना लागू कराने की भी मांग की।
तय किया गया कि मांगें पूरी न होने की स्थिति में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में जनपद महासचिव गणेश सिंह रौतेला, संजय कार्की, जगदीश राणा, मथुरा दत्त भट्ट, भावना पंत, लक्षिका उप्रेती, ललित मोहन तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें