फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लोनिवि दफ्तर में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का धरना प्रदर्शन

Thu, 19 Feb 2026 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के परिसर में धरने पर बैठे डिप्लोमा  इंजीनियर्स  महासंघ के लोग।
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुरानी पेंशन बहाल कराने, पदोन्नति प्रक्रिया को तेज करने और वेतन विसंगति दूर करने समेत विभिन्न मांगों के लिए बुधवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने तिकोनिया स्थित लोनिवि परिसर में धरना प्रदर्शन किया। अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी करने के बाद महासंघ नेताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अभी तक उनकी मांगों पर कोई फैसला नहीं हुआ है। इससे इंजीनियरों में रोष है। महासंघ नेताओं ने कहा कि यदि शीघ्र उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। वहां जिलाध्यक्ष पुष्कर आर्य, गणेश सिंह रौतेला, सुरेश डंगवाल, सुरेश जोशी, पंकज उपाध्याय, राजेंद्र गिरि, वाईएस रावत, जगदीप राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें