भीमताल (नैनीताल)। रामलीला मैदान मल्लीताल में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे का क्रमिक अनशन छठे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को कांग्रेस जिला महामंत्री भूपेंद्र कनौजिया ने अनशन स्थल पर पहुंचकर पांडे को समर्थन दिया। कनौजिया ने सरकार और शासन-प्रशासन से व्यापारी नेता की मांगों को पूरा करने की मांग की। भाजपा की पूर्व महिला प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने भी अनशनस्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री से वार्ता करने का आश्वासन दिया। इस दौरान बीडी पलड़िया, हरीश अधिकारी, मीनाक्षी भगत, प्रकाश आर्य, अरुण कांडपाल, दिनेश पढ़ालनी आदि मौजूद रहे।