फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में मांगे वन अधिकार

Fri, 27 Nov 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 वन ग्रामों को राजस्व गांव का दर्जा दिए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर 24 वन ग्रामों के सैकड़ों ग्रामीण बुधवार को सड़क पर उतर आए। लखनपुर चुंगी से ब्लाक रोड होते हुए जुलूस तहसील परिसर में पहुंचा और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि तीन माह के भीतर उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन के साथ ही विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
 
कांग्रेस अनुसूचित जाति, जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एसलाल के नेतृत्व में 24 वन ग्रामों के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं कहा कि चुनाव के समय नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन उसके बाद ग्रामीणों की सुध नहीं ली जाती है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि नेताओं के कोरे आश्वासनों से वे कई बार ठगे जा चुके हैं। ग्रामीण अब राजस्व ग्राम के मुद्दे पर आरपार की लड़ाई का मन बना चुके हैं। ग्रामीणों ने वन ग्रामों को राजस्व ग्राम करने, पानी, बिजली, सड़क, विद्यालय, बारात घर, बनाने की मांग की है।

 उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें तीन माह में पूरी नहीं हुई आंदोलन के साथ विधानसभा चुनावों का बहिष्कार किया जायेगा। इस दौरान गोपाल शर्मा, नवीन नैथानी, रमेश चंद्र, हेमा टम्टा, लक्ष्मी बिष्ट, हरीश पंचवाल, नूर आलम, मो. ताहिर, नंद लाल, पुष्कर लाल, भुवन टम्टा, मथुली देवी, बचुली देवी, रोशन, दीपा देवी, मंजू भारद्वाज, राम सिंह आदि मौजूद रहे।

कालू सिद्ध नई बस्ती, पूछड़ी नई बस्ती, आमडंडा खत्ता, रिंगौड़ा खत्ता,  देवीचौड़ खत्ता, सुंदर खाल, शिवानी खत्ता मोहान, चोपड़ा, लेटी, रामपुर  , टेड़ा, बेलगढ़, किशनपुर छोई, करगिल पटरानी, कुंभ गडार खत्ता,  शिवनाथपुर नई बस्ती, शिवनाथपुर पुरानी बस्ती, अर्जुन नाला, हनुमानगढ़ी ,  नम्मावली, मालधनचौड़, तुमड़िया खत्ता, चूनाखान के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें