फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दीक्षांशु नेगी के शतक से एचसीसी बना विजेता

Wed, 07 Jan 2026 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रणजी खिलाड़ी दीक्षांशु नेगी की शानदार शतकीय पारी की बदौलत एचसीसी ने सीनियर पुरुष वर्ग की जिला क्रिकेट लीग में गट्स एंड ग्लोरी को 118 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्पर्धा में मंगलवार को जीएनजी क्रिकेट ग्राउंड में खराब मौसम के चलते 25-25 ओवरों का मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एचसीसी ने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 266 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। दीक्षांशु नेगी ने 50 गेंदों में 10 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 114 रनों की शानदार पारी खेली। प्रभाकर नैनवाल ने 71 रन बनाए। गट्स एंड ग्लोरी के शिवांश कांडपाल ने दो, मनसिमर और गौरव जोशी ने एक-एक विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गट्स एन ग्लोरी की टीम 25 ओवर में नौ विकेट पर 148 रन ही बना सकी। एचसीसी के गौरव अधिकारी चार और करन फर्त्याल तीन विकेट झटके। दीक्षांशु नेगी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहां जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, लीला कांडपाल, नरेंद्र अधिकारी, जगमोहन बगड़वाल, आनंद बिष्ट, संजय चौधरी, सुनील साह, त्रिलोक जीना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें