फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या: डिजिटल हाजिरी से रोजगार की गारंटी पर संकट, तीन माह में पांच फीसदी श्रमिक ही योजना से जुड़े

Wed, 16 Sep 2026 11:16 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

वीबी-जी रामजी योजना में ऑनलाइन हाजिरी ग्रामीणों के रोजगार में रोड़ा बन गई है। फेस कैप्चरिंग और रेटिना मैचिंग में तकनीकी दिक्कतों के कारण श्रमिकों की डिजिटल हाजिरी दर्ज नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

वीबी-जी रामजी योजना में ऑनलाइन हाजिरी ग्रामीणों के लिए रोजगार की राह में रोड़ा बन गई है। फेस कैप्चरिंग और रेटिना मैचिंग में आ रही तकनीकी दिक्कतों के चलते श्रमिकों की डिजिटल हाजिरी दर्ज नहीं हो पा रही है। नतीजा यह कि योजना शुरू होने के तीन महीने बाद भी जिले में पांच फीसदी ही जॉब कार्डधारक योजना का लाभ ले पाए हैं।

एक जुलाई से मनरेगा का नाम बदलकर वीबी-जी रामजी योजना कर दिया है। इसमें एक परिवार को 125 दिन के लिए काम दिया जाना है लेकिन योजना के शुरुआत से ऑनलाइन हाजिरी जी का जंजाल बन गई है। श्रमिकों के लिए नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (एनएमएमएस) ऐप के जरिए ऑनलाइन हाजिरी लगाना अनिवार्य है लेकिन तकनीकी कारणों से इसमें दिक्कतें आ रही हैं। आंकड़ों के अनुसार जिले के आठ विकासखंडों में 41022 जॉब कार्डाें में 65885 श्रमिक पंजीकृत हैं लेकिन अब तक मात्र 3146 श्रमिक ही रोजगार पा सके हैं।

गांव में होते हैं ये काम

विज्ञापन

वीबी-जी रामजी योजना से गांवों में सीसी सड़क, गौशाला, आंगनबाड़ी केंद्र, दीवार और गूल निर्माण, सोख्ता पिट बनाने जैसे कार्य किए जाएंगे।

पसीना बहाने के बावजूद दिहाड़ी की गारंटी नहीं
नियमों के अनुसार, कार्यस्थल पर मजदूरों की हाजिरी एनएमएमएस एप के जरिये सुबह और शाम ली जा रही है, इसमें हर मजदूर का चेहरा या रेटिना स्कैन कर डिजिटल उपस्थिति लगाई जाती है। मजदूर तय समय पर कार्यस्थल पहुंचते हैं लेकिन ऐप के काम न करने के कारण हाजिरी नहीं लग पाती और मजदूर काम किए बगैर लौट जाते हैं। कुछ मामलों में पसीना बहाने के बावजूद मजदूरी मिलने की कोई गारंटी नहीं रहती।

यह भी है परेशानी की वजह

विज्ञापन

जानकारों की मानें तो ऑनलाइन हाजिरी में आ रही परेशानी के पीछे कई कारण हैं। यदि किसी ने 10 साल पहले आधार कार्ड बनाया और वह अब योजना के तहत काम करने पहुंचा। ऐसे प्रकरणों में रेटिना, फेस कैप्चरिंग का मिलान नहीं हो पाता।

जिले की विकासखंडवार स्थिति

 

ब्लॉक             जॉब कार्डधारक      श्रमिक    काम कर रहे

बेतालघाट                5434             8975       494

भीमताल                  5097             7874        379

धारी                      4688             7768         321

हल्द्वानी                    1840             2806     266

कोटाबाग                 5740             9048     191

ओखलकांडा             6244             10691   438

रामगढ़                    5085             8540      572

रामनगर                  6894             10183     485

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें