भीमताल (नैनीताल)। टीचर एजुकेटर फोरम के पदाधिकारियों की प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन बैठक में अब तक कैडर निर्माण पूर्ण न होने और तीन महीने से डायट में कार्यरत शिक्षकों और कार्मिकों को वेतन न मिलने पर नाराजगी जाहिर की गई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी ने कहा कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान और एससीईआरटी का उत्तराखंड राज्य बनने के 25 वर्ष बाद भी कैडर न बन पाना अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न है। उन्होंने कहा कि केंद्र को लगातार कैडर के बारे में भ्रामक सूचना देकर केंद्रांश प्राप्त किया जाता है। इसके चलते कई बार डायट के प्रशिक्षकों को वेतन मिलने में तीन माह तक परेशानी का सामना करना पड़। इस दौरान डॉ. एसएस धपोला, डॉ. ज्योतिर्मय मिश्र, डॉ. सुबोध, डॉ. भुवन पांडेय, डॉ. केएस रावत, डॉ. जीएस धपोला, डॉ. खेतवाल, राखी बिष्ट, भूपाल नेगी, डॉ. पुनीत, ललित प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।