फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतुलित खानपान से नियंत्रित रहेगा मधुमेह : डॉ. नीलांबर

Sun, 29 Oct 2023 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नौकुचियाताल में डायबिटीज सेमीनार में मौजूद विशेषज्ञ। संवाद
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नौकुचियाताल के एक रिजॉर्ट में यूके आरएसएसडीआई का वार्षिक सेमीनार का शुभारंभ शनिवार को हुआ। सेमीनार में देश भर के 25 मधुमेह विशेषज्ञों ने डायबिटीज के दुष्प्रभाव से बचाव को लेकर विचार रखे। कहा कि संतुलित खानपान से मधुमेह नियंत्रित होगा।
विज्ञापन

यूके आरएसएसडीआई सोसायटी के चेयरमैन और वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. नीलांबर भट्ट ने कहा कि वर्तमान में युवाओं में डायबिटीज का बढ़ना चिंता का विषय है। कहा कि समय रहते अगर डायबिटीज का बचाव नहीं किया गया तो किडनी, आंख, पेट और नसों के खराब होने के साथ हार्टअटैक की समस्या बढ़ जाती है।
उन्होंने कहा कि डायबिटीज से बचाव के लिए लोगों को खानपान का विशेष ध्यान रखते हुए फास्टफूड का सेवन न करने, रोजाना सुबह व्यायाम करने, नशे और तनाव से दूर रहने के साथ शुगर पर हमेशा कंट्रोल रखने को कहा। साथ ही डायबिटीज की शिकायत पर चिकित्सक की सलाह लेने को कहा।
विज्ञापन

सेमीनार में विशेषज्ञ डॉ. पारुल सिंघल, डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, डॉ. रवि कांत, डॉ. कल्याणी, डॉ. तनुज भाटिया, डॉ. नमृता गौड़ आदि ने उम्र के मुताबिक मरीजों में डायबिटीज से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें