फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: धोनी की पत्नी साक्षी ने बेटी के साथ किया नौकायन

Sun, 19 Nov 2023 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्टान महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी ने बेटी जीवा के साथ किया न
विज्ञापन
नैनीताल। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को नैनीताल के नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद लिया। उन्होंने खूबसूरत वादियों के बीच परिवार के साथ पूरा दिन बिताया। दिन में धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा समेत अन्य दोस्तों ने नैनीझील में नौकायन किया। उन्होंने नगर के साथ ही विभिन्न स्थानों पर चहलकदमी भी की।
विज्ञापन




धोनी बीते 14 नवंबर को परिवार के साथ नैनीताल पहुंचे। इसके बाद वह अपने गांव अल्मोड़ा जिले के ल्वाली (जैंती) पहुंचे जहां मंदिरों में पूजाअर्चना के बाद वह वापस नैनीताल पहुंचे। रविवार को वह पत्नी साक्षी का जन्मदिन यही मनाएंगे। शनिवार सुबह से ही उनके ठहरने की जगह एटीआई के पास स्थित प्रसादा भवन के आगे प्रशंसकों की भीड़ लगी रही।

भीड़ अधिक होने के चलते वह कॉटेज से बाहर ही नहीं निकले जबकि उनके परिवार और अन्य दोस्त शहर के विभिन्न स्थानों पर घूमने के लिए निकल गए।



धोनी प्रसादा भवन में गुनगुनी धूप के बीच जूस पीते नजर आए। प्रशंसकों ने दूर से ही धोनी का दीदार किया। नैनीताल प्रवास के दौरान धोनी के साथ मल्लीताल कोतवाल अरविंद मौर्य समेत धर्मेंद्र कुमार, दीपक बवाड़ी, अनिल मेहता आदि ने फोटो खिंचवाए। बताया जा रहा है कि रविवार को साक्षी का जन्मदिन मनाने के बाद वह 20 नवंबर को रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें