फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corbett Tiger Reserve: पर्यटकों के लिए बंद हुआ ढिकाला जोन, पढ़ें जंगल सफारी को लेकर ये अपडेट

Thu, 15 Jun 2023 06:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)

सार

अब पर्यटक ढिकाला को छोड़कर अन्य जोन में केवल डे सफारी करेंगे। गर्जिया, बिजरानी, झिरना और ढेला जोन में सफारी होती रहेगी।
विज्ञापन
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) का दिल कहा जाने वाला ढिकाला जोन 15 जून (आज) से पर्यटकों के लिए बंद हो गया है। अब कॉर्बेट पार्क के सभी जोन में रात्रि विश्राम बंद कर दिया गया है। 30 जून को बिजरानी रेंज में भी सफारी बंद हो जाएगी।

विज्ञापन


कॉर्बेट निदेशक डाॅ. धीराज पांडेय ने बताया कि मानसून सीजन शुरू होने वाला है। इसे देखते हुए 15 जून यानी बृहस्पतिवार से पर्यटकों के लिए ढिकाला जोन बंद कर दिया गया है। अब पर्यटक ढिकाला को छोड़कर अन्य जोन में केवल डे सफारी करेंगे।

गर्जिया, बिजरानी, झिरना और ढेला जोन में सफारी होती रहेगी। ढिकाला में चार कैंटर सुबह और चार कैंटर शाम की पाली में डे विजिट पर जाते हैं। बाघों के लिए प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क में इन दिनों दिल्ली, हरियाणा और मुंबई के साथ ही विदेशी पर्यटक भी पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें