किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने शुक्रवार को 54 लाख रुपये की लागत से छह विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें राज्य योजना से डम्पी फार्म से बखपुर तक एक किलोमीटर मार्ग का पुनर्निर्माण, विधायक निधि से खुरपिया में मंदिर, कलकत्ता फार्म में गलियों में सीसी रोड, नजीमाबाद के मत्स्य काॅलोनी की गलियों में सीसी रोड, रघुवीर के घर से शंभू दयाल के घर तक सीसी रोड, धौराडाम (जीरोबंदा) में गुरद्वारा साहिब में टीन शेड व फर्श निर्माण शामिल हैं।
इससे पहले विधायक ने खुरपिया मंदिर में माथा टेका। उन्होंने कहा कि वह धौराडाम नजीमाबाद क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही नजीमाबाद ग्रामसभा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी खुलने वाला है। इस पूरे क्षेत्र का स्वामित्व उत्तर प्रदेश के अधीन आता है, इसको उत्तराखंड में मिलाने की मांग सरकार से की जा रही है। इस संबंध में वे जल्द ही देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेंगे। वहां गुड्डू तिवारी, अरुण शुक्ला, दर्शन कोली, गुलशन सिन्धी, बलदेव सिंह, बलवंत सिंह, सोनी सिंह, विक्रम कोरंगा आदि थे। संवाद