शनिवार को जमीन पर हुए कब्जे को छुड़ाने की मांग को लेकर नैनीताल स्थित उपजिलाधिकारी दफ्तर के सामने
नैनीताल। धारी तहसील के देवनगर गांव निवासी एक परिवार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उनकी भूमिधरी की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। परिवार के लोगों ने शनिवार को यहां उपजिलाधिकारी कार्यालय के समीप धरना देकर जिला प्रशासन से अपनी भूमिधरी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे देवनगर निवासी पीतांबर दत्त पुत्र स्व. देवीदत्त और प्रकाश चंद्र आदि ने बताया कि उनकी और उनके भाइयों की ग्राम सुनकिया के तोक ओलिया तुमड़़ा में 27 नाली भूमि है। आरोप है कि गांव के ही एक प्रभावशाली व्यक्ति ने उनकी 16 नाली जमीन पर जोर जबरदस्ती कर कब्जा कर लिया है। माई सिटी रिपोर्टर