फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात डीएफओ बनेंगे वन संरक्षक

Sun, 19 Apr 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग में सात डीएफओ को जल्द ही वन संरक्षक की जिम्मेदारी मिल सकती है। इसमें फारेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के डिप्टी डायरेक्टर भी शामिल हैं।
विज्ञापन


वन विभाग में लंबे समय से तैनात रहे पीएफएस को करीब छह माह पहले आईएफएस कैडर मिला है। इन अफसरों को 1997 से 2001 तक का बैच भी दिया गया है। ऐसे में कई अधिकारी थे, जो कि वन संरक्षक स्तर पर आ रहे थे, इसे लेकर हाल में शासन में सात अफसरों को प्रमोट कर वन संरक्षक पद की जिम्मेदारी देने को डीपीसी की गई है।
विज्ञापन


 इसमें एफटीआई में डिप्टी डायरेक्टर पद पर तैनात प्रेम शंकर श्रीवास्तव, अल्मोड़ा वन प्रभाग के डीएफओ प्रेम कुमार के अलावा दिनेश राम, गिरधर सोनार, जनमेजय, अशोक मिश्रा और पीके सिंह शामिल हैं। इन अफसरों को जल्द ही नई तैनाती मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें