फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन नहीं छूटने पर डीएफओ को बनाया तीन घंटे तक बंधक

Thu, 10 Aug 2017 11:31 PM IST
रामनगर (नैनीताल)। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामनगर में वाहन स्वामियो को समझाते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपखनिज तस्करी के आरोप में पकड़े गए वाहनों को पांच महीनों से अधिक समय बाद लगी कोर्ट में भी जब नहीं छोड़ा गया तो वाहन स्वामियों का पारा चढ़ गया। उन्होंने कोर्ट खत्म करके जा रहे डीएफओ को तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में रात आठ बजे डीएफओ को छोड़ा गया। डीएफओ ने कहा कि 21 अगस्त को अगली तारीख पर समाधान निकाला जाएगा। उधर, वाहन स्वामियों ने चेतावनी दी है कि अगर 21 अगस्त को उनके वाहन नहीं छोड़े गए तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन


 डीएफओ चंद्रशेखर सनवाल के पास दो चार्ज होने की वजह से करीब पांच महीनों से उपखनिज तस्करी के आरोप में पकड़े गए वाहनों पर सुनवाई नहीं हो पाई थी। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे डीएफओ ने कोर्ट लगाई। शाम पांच बजे तक कोर्ट में 75 मामलों में से 41 मामलों में सुनवाई हो पाई। जब डीएफओ कोर्ट खत्म करके जाने लगे तो सुबह से अपने वाहन छूटने की आस में बैठे वाहन स्वामी भड़क गए। 

वाहन स्वामियों का आरोप था कि न्यायिक प्रक्रिया आरंभ नहीं करने के कारण उनके वाहन लंबे समय से विभाग में खड़े हैं। इससे उन्हें लगातार नुकसान हो रहा है। डीएफओ सनवाल ने वाहन स्वामियों का पक्ष सुनते हुए वाहन चालकों को भी मौके पर बुलाए जाने की बात कही। इस पर वाहन स्वामी फिर भड़क गए। वाहन स्वामियों का कहना था कि बीते चार-पांच माह से उनके वाहन वन विभाग के कब्जे में हैं, जिसके चलते वाहन स्वामी अपने चालकों को काम से हटा चुके हैं। इसलिये वाहन चालकों को नहीं बुलाया जा सकता। वाहन स्वामियों ने डीएफओ पर मनमानी करने का आरोप लगाया।  
विज्ञापन


 सीटीआर कार्यालय के आगे वाहन स्वामियों व दैनिक श्रमिकों ने उनकी गाड़ी के आगे लेटकर उनको बंधक बना लिया। डीएफओ ने कई बार जाने का प्रयास किया तो लोग उनकी गाड़ी के आगे बैठ गए। वाहन स्वामियों का हंगामा बढ़ते देख एसडीओ कलम सिंह बिष्ट ने एसडीएम परितोष वर्मा और पुलिस को मौके पर बुलाया जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हो सकी। कई बार वार्ता होने के बाद डीएफओ ने कहा कि 21 अगस्त में लगने वाली तारीख में कुछ समाधान निकाला जाएगा। वहीं वाहन स्वामियों ने डीएफओ को चेतावनी दी कि यदि 21 तारीख वाली कोर्ट में वाहनों को नहीं छोड़ा गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।  

 डीएफओ सनवाल का कहना है कि उनके पास दो चार्ज होने के चलते समय का अभाव है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए आगामी 21 अगस्त कोर्ट लगाई जाएगी। इस दौरान एसडीओ कलम सिंह बिष्ट, रेंजर ललित कुमार, एसएसआई कविंद्र शर्मा के साथ ही काफी संख्या में पुलिस व वनकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें