फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पंतनगर क्षेत्र में अतिक्रमण मामले में कोर्ट में पेश हुए डीएफओ

Sat, 14 Oct 2023 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट ने पंतनगर क्षेत्र में नेशनल हाईवे, नगला, पंतनगर यूनिवर्सिटी व वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण करने के खिलाफ दायर जनहित पर सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ में शुक्रवार को संबंधित क्षेत्र के डीएफओ कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए। उन्होंने कोर्ट को बताया कि जिन अतिक्रमणकारियों को उन्होंने नोटिस दिया था उन्होंने कोई विभागीय अपील दायर नहीं की। उनके अतिक्रमण को हटा दिया गया है। कुछ अतिक्रमणकारियों ने उन्हें दिए गए नोटिस को उच्चाधिकारियों के यहां चुनौती दी है। जिनको पीपीएक्ट में नोटिस दिया गया है, उनकी अपील जिला जज ऊधमसिंह नगर की कोर्ट में विचाराधीन हैं। उनके इस वक्तव्य से संतुष्ट होकर कोर्ट ने उनसे इस पर प्रगति रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के लिए कहा है। पिछली तिथि को कोर्ट ने डीएफओ से इस मामले में प्रगति रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था।
विज्ञापन




हल्द्वानी निवासी अमित पांडे ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि जिला उधमसिंह नगर के पंतनगर ,नगला, नेशनल हाईवे और पंतनगर यूनिवर्सिटी तथा वन विभाग की सरकारी भूमि पर पिछले कई सालों से अतिक्रमण कर अवैध रूप से निर्माण कर लिया है, उन्हें हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें