फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी

Wed, 25 Nov 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल/रामनगर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नैनीताल के चीना चुंगी स्थित प्राचीन सत्यनारायण मंदिर में मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान कार्तिकेय और सत्यनारायण की पूजा की और विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। वहीं मां गर्जिया देवी मंदिर में भी श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला। सुबह पांच बजे से ही मंदिर में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। भक्तों ने कोसी नदी में डुबकी लगाकर मां गर्जिया के दर्शन कर सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. निशांत पपनै ने बताया कि मेले में जल पुलिस की तैनाती और 80 दुकानें लगाई गई थीं। भंडारे की व्यवस्था की गई थी। वहीं एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे स्टेशन, हल्दुआ और बेलगढ़ में शटल सेवा की व्यवस्था की गई थी। इससे जाम नहीं लगा। वहीं मंदिर के पुजारी शुभम पांडेय ने बताया कि पिछले वर्ष 50 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे लेकिन इस बार 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें