फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शिव धाम छोटा कैलाश में भक्तों ने किया जलाभिषेक

Tue, 21 Jul 2026 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/नैनीताल। भगवान शिव के धाम से विख्यात आदि छोटा कैलाश मंदिर भीमताल में सोमवार को सावन के पहले सोमवार को लोगों ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। ओखलढूंगा के क्षेत्र पंचायत सदस्य चिराग बोहरा ने बताया कि सोमवार को सावन के पहले सोमवार को छोटा कैलाश में शिवार्चन, रुद्राभिषेक के साथ हवन करने के साथ भंडारा आयोजित किया गया। यहां मयंक बोरा, उमेश पलड़िया, त्रिलोचन पलड़िया, संजय बेलवाल आदि रहे। वहीं, नैनीताल के नयना देवी, गुफा महादेव, नयना देवी मंदिर, ठंडी सड़क सिंह शिव मंदिर, हनुमान गढ़ स्थित मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने दूध एवं जल से शिव का जलाभिषेक किया। बारिश के बावजूद मंदिरों में श्रद्धालु देखे गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें