फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बारिश ने बिगाड़ा दाखिले का गणित

Tue, 21 Jul 2026 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनीताल। डीएसबी परिसर में सोमवार को स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया जारी रही लेकिन बारिश के चलने दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या कम रही। शनिवार को समर्थ पोर्टल में अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते फीस जमा नहीं हो पाई थी। सोमवार को तकनीकी खामी दुरुस्त होने के बाद फीस जमा करने का काम सुचारु रूप से चला।खराब मौसम और बारिश के कारण सोमवार को बेहद कम छात्र काउंसलिंग के लिए पहुंचे। बीएससी गणित वर्ग में मात्र 14 और बायो वर्ग में केवल तीन विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। वहीं, बीए में कुल 29 छात्र-छात्राओं ने दाखिला कराया। वाणिज्य विभाग में जहां प्रवेश शुक्रवार से ही जारी थे, सोमवार को 12 नए दाखिले हुए। बीकॉम आनर्स में आठ विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। प्रथम मेरिट सूची के चयनित छात्रों को प्रवेश के लिए बुधवार तक का अंतिम समय दिया गया है। परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने कहा कि अभ्यर्थी बुधवार की तय समय सीमा से पहले अपनी काउंसलिंग और दाखिले की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें