मौनी अमावस्या पर गर्जिया मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान भक्तों ने गंगा स्नान के बाद दान पुण्य किया और परिवार की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर में सुबह पांच बजे से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। जो देर शाम तक जारी था।
गर्जिया मंदिर के पुजारी दिनेश शास्त्री ने बताया मौनी अमावस्या का शुभ मूहूर्त सुबह 6:15 से शुरू हुआ। उन्होंने बताया मंदिर में काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, मुरादाबाद, रानीखेत, सल्ट व थानीय भक्तगण पहुंचे। जिनकी संख्या तकरीबन दो हजार से अधिक थी।
उन्होंने बताया अमावस्या के दिन लोगों ने मंदिर में ब्राह्मणों को दान पुण्य कर कंबल, वस्त्र बांटे। इस मौके पर मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।