फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: श्री श्याम दरबार में भजनों पर थिरके श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। श्री श्याम कृपा परिवार के भव्य फागोत्सव में जयपुर, कानपुर और रुद्रपुर से आए धार्मिक कलाकारों के भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री खाटू श्याम की सुंदर झांकी में विभिन्न धार्मिक गीतों की शानदार प्रस्तुति रही। रुद्रपुर से आए शुभम सक्सेना ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना के बाद मेरा भोला है भंडारी, आओ गणपति महाराज समेत तमाम भजन प्रस्तुत किए। कानपुर से आए भजन गायक श्रेष्ठ दीक्षित, जयपुर के महेश परमार ने भजनों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने शुभारंभ किया। यहां मुख्य यजमान अभिमन्यु ढींगरा, आंचल ढींगरा, श्री श्याम कृपा परिवार के राहुल मित्तल, पंकज गुप्ता, ऋतुल शर्मा, अनिल पाल, राहुल सिंह, मोहन पाल, कार्तिक जोशी, शशि अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, धन सिंह बिष्ट, हेमवती नंदन दुर्गापाल, सुरेश चंद्र गोयल, प्रेमपाल गंगवार, शशि भूषण अग्रवाल और जगदीश अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें