फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छात्रवृत्ति के सभी आवेदन पत्रों का भौतिक सत्यापन पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में डीएसबी परिसर नैनीताल और कुमाऊं विवि में अध्ययनरत विद्यार्थियों की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर किए गए छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन पत्रों का भौतिक सत्यापन पूरा कर लिया गया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सत्यापन के बाद इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी को भेज दी गई है। शीघ्र ही छात्रवृत्ति की धनराशि का भुगतान कर दिया जाएगा। इसमें पूर्ति निरीक्षक गौरव जोशी, डाॅ.राजेश्वर ने सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें