फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: निर्विरोध बने प्रधान और बीडीसी सदस्यों से विकास की उम्मीद

Mon, 07 Jul 2025 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़पानी/गरमपानी (नैनीताल)। जिले में 24 और 28 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की ओर से जी तोड़ मेहनत की जा रही है। ऐसे में भीमताल, धारी और बेतालघाट ब्लॉक में ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य के पद पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने जा रहे हैं।
विज्ञापन

धारी ब्लॉक में दो ग्राम प्रधान और पांच क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्रामीणों की सहमति के निर्विरोध चुने गए हैं। इनके पनियाली से ग्राम प्रधान लीलाधर, पोखराड़ से ग्राम प्रधान गौरव सिंह बिष्ट को निर्विरोध चुना गया है। मज्यूली से भावना, सुंदरखाल से गीता बिष्ट, धानाचूली से मंजू देवी, कौल से दीपू बिष्ट और शशबनी से कविता को बीडीसी सदस्य निर्विरोध चुना गया है।
बेतालघाट ब्लॉक में सीम ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से खीम सिंह बिष्ट और डोबा गांव के ग्रामीणों ने हरेंद्र सिंह बिष्ट को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना है। दोनों के निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने जाने पर ग्रामीणों ने मिठाई बांटी।
विज्ञापन

भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पनियामेहता से इंदर सिंह मेहता और पनियाबोर से मनोज कुमार को निर्विरोध ग्राम प्रधान ग्रामीणों की सहमति के बाद चुना गया है। रामगढ़ और ओखलकांडा ब्लॉक से कुछ ग्राम प्रधानों का निर्विरोध चुना जाना तय है।

उमागढ़ के ग्रामीणों ने लता को चुना अपना प्रधान
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत उमागढ़ के ग्रामीणों ने लता जोशी को सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रधान चुना। लता ने कहा कि ग्रामीणों ने जो भरोसा जताया है उस पर वह खरा उतरकर गांव में विकास कार्य कराएंगी। मिठाई वितरित करने वालों में पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप ढैला, पूर्व प्रधान रेखा जोशी, नवाब हुसैन, मुदित जोशी, ललित जोशी, विकास जोशी, हरगोविंद शाह, आनंद आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद

तरुण कुमार निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य बने
कोटाबाग। कोटाबाग ब्लॉक की ग्राम सभा पतलिया में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए अकेले तरुण कुमार ने नामांकन किया। इसके चलते रविवार सुबह पतलिया ग्रामवासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। संवाद
फोटो
शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्राथमिकता : एडीएम
रामनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रविवार को तहसील में एडीएम विवेक राय ने अधिकारियों के साथ बैठक ली। तहसील परिसर में हुई बैठक में उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए जरूरी निर्देश दिए।
एडीएम ने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील सभी मतदान केंद्रों की समीक्षा की। उन्होंने चुकम, क्यारी, टेढ़ा, पाटकोट व अन्य गावों की जानकारी ली। कहा कि आपदा की दृष्टि से सभी संवेदनशील बूथों पर मतदाताओं को सुरक्षित पहुंचाने के लिए जरूरी तैयारी करें। इसके अलावा जेसीबी मशीन आदि की व्यवस्था पहले से तैयार रखने को कहा। इस मौके पर एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार मनीषा मारकाना आदि अधिकारियों मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

फोटो 06 जुलाई 10- बैठक में मौजूद अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें