नैनीताल। मल्लीताल खेल मैदान में चल रही पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। मंगलवार को पहला मुकाबला कृष्णापुर ए और देवभूमि के मध्य खेला गया। इसमें देवभूमि की टीम ने चार विकेट से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला विनिंग एज और एसॉल्टर 11 की टीम के बीच हुआ। इसमें विनिंग एज ने 79 रन से जीत दर्ज की।