फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गणित का पेपर देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई है। पहली बार बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे छात्रों के चेहरों पर सुबह तनाव साफ दिखाई दिया। गणित का पेपर समाप्त होने के बाद वही तनाव मुस्कुराहट में बदल गया। पहले दिन नैनीताल के तीन परीक्षा केंद्रों में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। बोर्ड की ओर से मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर, सेंट जेवियर और बिड़ला स्कूल को केंद्र बनाया गया था। इन सभी में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षार्थी तनुजा ने कहा कि पेपर संतुलित और सिलेबस के अनुसार था। काफी अच्छा पेपर हुआ। मनीष कुमार ने बताया आसान पेपर आया था, हालांकि कुछ प्रश्न छूट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें