फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: देवलचौड़ बंदोबस्ती का संपर्क मार्ग बदहाल, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ बंदोबस्ती को जाने वाला संपर्क मार्ग स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। कच्ची सड़क होने के कारण बरसात के दिनों में लगभग डेढ़ सौ मीटर का यह रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे यहां रहने वाले परिवारों के लिए आवागमन अत्यंत दूभर हो जाता है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में बच्चों को स्कूल जाने के लिए इस कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुबह के समय जब बच्चे स्कूल के लिए निकलते हैं, तो यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। कई बार बच्चे कीचड़ में गिर भी जाते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।
स्थानीय निवासियों ने इस समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम, स्थानीय विधायक और मुख्यमंत्री पोर्टल तक कई बार शिकायतें की हैं। इसके बावजूद, आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है। शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। लगातार अनदेखी से परेशान होकर, स्थानीय लोगों ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है। यदि जल्द ही संपर्क मार्ग की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करेंगे। चेतावनी देने वालों में दिग्पाल सिंह ऐरी, प्रेम सिंह ऐरी, बबिता पाठक, गजेंद्र सिंह और नीमा देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें