फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटख धूप खिलने के बाद भी आफतें तमाम

विज्ञापन
नैनीताल में बर्फबारी के बाद शुक्रवार को पंत पार्क में चहल कदमी करते सैलानी। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी में शुक्रवार दिनभर चटख धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। बर्फबारी के बाद लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर में शुक्रवार सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। अपराह्न दो बजे के बाद हल्के बादल छाने लगे और शाम पांच बजे बाद पाला गिरने से फिर ठिठुरन बढ़ गई। सुबह से दोपहर तक कई लोग घरों की छतों और आसपास पड़ी बर्फ हटाते रहे।
वहीं, सुबह दस बजे के बाद ही पर्यटक भी होटलों से बाहर निकले। उन्होंने स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, किलबरी, अयारपाटा, पंगूट, हनुमानगढ़ी, वाटर फॉल, टिफिनटॉप, बिड़ला समेत कई उंचाई वाले क्षेत्रों में पहुंकर बर्फबारी का आनंद उठाया। इधर, चिड़ियाघर, हिमालयन बॉटनिकल गार्डन, वाटर फॉल, केबल कार और केव गार्डन में भी करीब 1750 सैलानी पहुंचे।
विज्ञापन

दो सड़कें बंद
आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक हिमपात के बाद नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया है, जबिक नैनीताल-पंगूट-खुंज खड़क और रामगढ़-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग अब भी बंद हैं। दोनों ही मार्गों में जेसीबी से लगातार बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

दिनभर रेंग-रेंगकर चले वाहन
बर्फबारी के बाद नैनीताल में पर्यटक वाहनों के बढ़ने से नगर की यातायात व्यवस्था दूसरे दिन भी प्रभावित रही। दूसरे दिन भी नगर की माल रोड समेत अन्य सड़कों पर बर्फ मौजूद होने के कारण वाहन रेंगकर चले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें