फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: बुकिंग के बाद भी गांवों में नहीं हो रही गैस आपूर्ति, परेशान लोग लकड़ी में खाना बनाने को मजबूर

Wed, 01 Apr 2026 11:31 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

बुकिंग और डीएसी नंबर मिलने के बावजूद सिलिंडर न मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस संकट गहराता जा रहा है। लोग मजबूरन लकड़ी पर खाना बनाने को विवश हैं।
विज्ञापन
सिलिंडर की किल्लत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुकिंग हो गई है, डीएसी नंबर भी मिला लेकिन सिलिंडर डिलीवरी की खामोशी ने रसोई में चूल्हे को ठंडा कर दिया है। प्रशासन के तमाम दावों के विपरीत ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों की किल्लत लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन


कई परिवारों ने बुकिंग करवा ली है और डीएसी नंबर भी प्राप्त कर लिया है फिर भी सिलिंडर नहीं पहुंच पा रहे हैं। नाराज ग्रामीण मजबूर होकर लकड़ी और अन्य ईंधन पर निर्भर हो रहे हैं जबकि गैस एजेंसी की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा है।

केस-1
देवींधूरा निवासी कमला देवी और हंसा देवी ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले गैस बुक कराई थी। उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही सिलिंडर मिल जाएगा। कई दिन बीतने के बाद भी डिलीवरी नहीं हुई है।उन्हें मजबूरन लकड़ी या अन्य ईंधन का उपयोग करना पड़ रहा है।इसमें समय की काफी बर्बादी हो रही है। 
विज्ञापन


केस-2
गेठिया के नवीन बिष्ट ने बताया कि कई दिनों बाद सोमवार को गाड़ी आई लेकिन सिलिंडर कम पड़ गए। गांव में उनके अलावा कई लोग डीएसी नंबर मिलने से राहत महसूस कर रहे थे लेकिन गैस नहीं मिलने से निराशा है। पटवाडांगर के जितेंद्र कुमार ने कहा कि गैस किल्लत से घर में परेशानी खड़ी हो रही है।

केस-3
देवलचौड़ बंदोबस्ती श्री रामपुरम कॉलोनी निवासी चंद्रशेखर पाठक ने बताया कि उन्होंने 42 दिन पहले इंडेन का सिलिंडर बुक कराया था। गैस नहीं मिली तो सरस मार्केट स्थित इंडेन के दफ्तर पहुंचे। वहां 27 मार्च तक डिलीवरी का भरोसा दिया लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। उनके दोनों सिलिंडर खाली हो चुके हैं।

केस-4
हल्द्वानी से लगे प्रेमपुर लोश्ज्ञानी निवासी जगत सिंह बोरा ने बताया कि 15 दिन पहले उन्होंने सिलिंडर बुक कराया था लेकिन अभी तक उन्हें सिलिंडर नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी में एक महीने से गैस वितरण करने वाली गाड़ी नहीं पहुंची है। यह स्थिति प्रशासन के दावों की पोल खोल रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें