नैनीताल में इस साल अब तक औसत बारिश होने के बावजूद नैनीझील का जलस्तर कम है। आमतौर पर गर्मियों में जलस्तर घटता है और बरसात में बढ़ता है, लेकिन इस वर्ष अगस्त में भी झील का स्तर पिछले वर्षों की तुलना में काफी कम है।
नैनीताल में इस वर्ष अब तक हुई औसत बारिश के बावजूद नैनीझील का कम हो रहा जलस्तर चुनौतीपूर्ण है। पर्यटन नगरी होने के कारण नैनीताल शहर के लिए नैनीझील अहम है। गर्मी के मौसम में जलस्तर कम होने से पर्यटन पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ता है लेकिन बरसात में झील फिर से भरने लगती है। अगस्त से निकासी भी शुरू हो जाती है लेकिन इस वर्ष अब तक जलस्तर अन्य वर्षों के सापेक्ष कम है।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीके सिंह ने बताया कि इस वर्ष बर्फबारी व बारिश कम होने का असर नैनीझील के जलस्तर के रूप में ग्रीष्म सीजन की शुरुआत में देखा गया था। हालांकि अप्रैल अंत और मई की शुरुआत में हुई बारिश से पीक ग्रीष्म सीजन में जलस्तर सामान्य हो गया। मानसून सीजन में बारिश होने1 के बाद जलस्तर बेहतर होने की उम्मीद है।