नगर में पिछले 15 दिनों से भटक रही विक्षिप्त महिला को संयुक्त मजिस्ट्रेट के निर्देश पर सोमवार को साीजीएम कोर्ट में पेश किया गया। मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के बाद विक्षिप्त महिला का दो मनोचिकित्सक परीक्षण करेंगे। उसके विक्षिप्त घोषित होने की दशा में उसे सेलाकुई (देहरादून) के मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान ने सोमवार को विक्षिप्त महिला सलमा के संबंध में सीएमओ डा. एलएम उप्रेती से बातचीत करने के बाद मल्लीताल कोतवाल टीआर वर्मा को विक्षिप्त महिला को कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए। कोर्ट में पेशी के बाद महिला को सोमवार को कोतवाली में रखा गया। मंगलवार को उसका मेडिकल कालेज में परीक्षण कराया जाएगा। विक्षिप्त पाए जाने पर उसे इलाज के लिए सेलाकुई भेजा जाएगा।
जिले में जितने भी विक्षिप्त लोग मिल रहे हैं। उन्हें मानसिक रोग अस्पताल भेजने के लिए एसडीएम, सीओ और सीएमओ की टीम बनाई गई है। उन्हें ऐसे लोगों की जांच के बाद जरूरत पड़ने पर मानसिक रोग अस्पताल भेजने को कहा गया है। जिले में एक मानसिक रोग अस्पताल खोलने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जाएगा।
- दीपक रावत, जिलाधिकारी