फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भविष्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर बढ़ेगी निर्भरता

Mon, 01 Apr 2024 02:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय में आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (एआई) पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने नई संभावनाओं की दिशा में लोगों को अग्रसर किया है। आने वाले वर्षों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर निर्भर बढ़ेगी और डिसीजन मेकिंग का कार्य भी मनुष्य नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कुलपति पंतनगर विवि डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि पशु-पक्षी प्राचीनकाल से ही एआई का माध्यम रहे हैं। वे अपनी गतिविधियों से आने वाले प्राकृतिक परिवर्तनों के बारे में जानकारी देते आए हैं। मुख्य संयोजक प्रो. रश्मि पंत ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोग सभी क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.शशि पुरोहित ने एआई के सकारात्मक और नकारात्मक पहलू पर चर्चा की। रुहेलखंड विवि बरेली के विनय ऋषिवाल ने कहा कि कृषि और औद्योगिक क्षेत्र में इसका प्रयोग कम हो रहा है। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. सीडी सूंठा ने कहा कि भविष्य में मनुष्य डिसीजन मेकिंग का कार्य भी नहीं कर पाएगा। यहां प्रो. बीएस, डॉ. विभा पांडे, डॉ. प्रदीप पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें