फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तीन महीने का पानी बिल 35 हजार भेज दिया

Mon, 01 Apr 2024 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा में पानी के बिलों में भारी अनियमितता होने से लोगों में आक्रोश है। क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं का दो महीने का बिल 24 हजार से 35 हजार तक भेज दिया है। इससे नाराज लोगों ने शनिवार को कुसुमखेड़ा के नलकूप में जल निगम के अवर अभियंता महेश चंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। मीटर रीडिंग चेक कराने के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन



विश्व बैंक की योजना के तहत जल निगम की ओर से पानी की सप्लाई की जाती है। जल निगम की ओर से हर दूसरे महीने उपभोक्ताओं को पानी के बिल बांटे जा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि दिए गए बिल रीडिंग से अधिक हैं। बिलों में हुई गड़बड़ी को लेकर मीटर रीडिंग चेक कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद उपभोक्ता शांत हुए। विरोध जताने वालों में पार्षद सुरेंद्र मोहन सिंह, मनोहर मिश्रा, पूरन पांडेय, जमन सिंह गर्ब्याल आदि रहे।
विज्ञापन



बिलों में गड़बड़ी की सूचना मिली है। उपभोक्ताओं के घरों के मीटरों की जांच कर रीडिंग दोबारा से ली जाएगी। फिर नई रीडिंग के आधार पर बिल दिए जाएंगे।

- वाईएस रावत, सहायक अभियंता, विश्व बैंक पेयजल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें