फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: निजी लैब में 500 रुपये में होगी डेंगू की जांच

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की जांच दर तय कर दी है। निजी लैब जांच की राशि तय रेट से ज्यादा नहीं वसूल सकेंगे। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पताल संचालक और लैब संचालकों के साथ बैठक भी हुई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि डेंगू की जांच दरें तय करने को लेकर निजी अस्पताल संचालक और लैब संचालकों के साथ एक बैठक की गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच की दर तय की है। इसमें डेंगू कार्ड टेस्ट की राशि 400 रुपये रखी गई है। एलाइजा टेस्ट की राशि पांच सौ है। प्लेटलेट की जांच के लिए 100 और सीबीसी जांच के लिए 200 रुपये देने होंगे।



छह नए डेंगू रोगी मिले
हल्द्वानी। डेंगू रोगियों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी जिले में छह लोगों में डेंगू रोग की पुष्टि हुई है। अब तक जनपद में डेंगू रोगियों की संख्या 63 पहुंच गई है। अस्पताल में डेंगू के संदिग्ध रोगी भी भर्ती हैं जिनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में वायरल फीवर और पेट संबंधी दिक्कत को लेकर भी काफी रोगी पहुंच रहे हैं। बेस समेत अन्य अस्पतालों में रोगियों की लंबी लाइन लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें