डेंगू, मलेरिया और मीजल्स के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन संक्रमण की पुष्टि करने वाली व्यवस्था सवालों के घेरे में है। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में एलाइजा किट खत्म होने के चलते एक सप्ताह से डेंगू की जांच ठप है।
डेंगू, मलेरिया और मीजल्स के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं लेकिन संक्रमण की पुष्टि करने वाली व्यवस्था सवालों में है। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में एलाइजा किट खत्म होने के चलते एक सप्ताह से डेंगू की जांच ठप है। मरीज भर्ती हैं, संदिग्ध रोज पहुंच रहे हैं लेकिन जांच के लिए जरूरी किट का इंतजाम नहीं हो सका है। जिले में इस साल डेंगू के 11 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें छह डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि पांच सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
एसटीएच की ओपीडी में रोजाना आठ से दस मरीज कार्ड टेस्ट में पॉजिटिव मिल रहे हैं। बाल रोग विभाग में डेंगू के चार बच्चे भर्ती हैं और प्रतिदिन तीन से चार संदिग्ध बच्चे पहुंच रहे हैं। कार्ड टेस्ट के बाद एलाइजा जांच से ही संक्रमण की पुष्टि होती है लेकिन किट के अभाव में प्रक्रिया अटकी है। रविवार को यहां अमृतपुर और दोनहरिया क्षेत्र के दो मरीज भर्ती थे।