फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी/रामनगर (नैनीताल)। रामनगर में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकारी अस्पताल में मरीजों के लिए डेंगू वार्ड बनाया गया है। निजी अस्पतालों में भी डेंगू के मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 106 हो गई है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल के प्रबंधक डॉ. प्रतीक सिंह ने बताया कि अस्पताल में हर रोज डेंगू मरीज पहुंच रहे हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। बताया कि अस्पताल में डेंगू मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड बनाया गया है। दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। एक निजी अस्पताल के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां भी हर रोज डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि डेंगू को लेकर लोग घबराएं नहीं। शरीर में दर्द, बुखार की शिकायत है तो लापरवाही नहीं बरतें। वहीं, जिले में तीन और डेंगू मरीजों की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। अब तक मरीजों की संख्या 106 हो चुकी है। मेडिकल कालेज के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल में एक डेंगू और पांच संदिग्ध डेंगू रोगियों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें