फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकुआं के राजीव नगर में मिले डेंगू के लार्वा

Fri, 05 Aug 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 डेंगू का डंक स्वास्थ्य महकमे को परेशान कर रहा है। लालकुआं के राजीव नगर में डेंगू मच्छर के लार्वा मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। जांच को गई टीम ने टूटे बर्तन मौके पर ही नष्ट करा दिए। घरों के कूलरों में भरा पानी भी साफ कराया गया। 
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी अर्जुन राणा के नेतृत्व में शुक्रवार को टीम लालकुआं के राजीव नगर में गई। राजीव नगर में टूटे बर्तनों में डेंगू मच्छर के लार्वा मिले। टीम ने टूटे हुए बर्तनों को लार्वा समेत नष्ट करा दिया।

राणा ने बताया कि दस घरों में कूलर का पानी फेंका गया और लोगों को बताया गया कि जलभराव न होने दें। लोगों को जागरूक किया गया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही पनपता है।
विज्ञापन


गमलों में भरा पानी भी टीम ने फेंका। टायरों में भरे पानी में भी डेंगू मच्छर के लार्वा होने की संभावना थी। टायरों में भरा पानी फेंका गया और टायरों को साफ कराकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया।

राणा ने बताया कि संवदेनशील क्षेत्रों में जल्द फागिंग कराई जाएगी। टीम में मलेरिया इंस्पेक्टर एमएस सुलेमान, गिरीश चंद्र त्रिपाठी, दीवान राम, राम अवतार आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें