फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डेंगू की दस्तक, हल्द्वानी में मिला सीजन का पहला मरीज

Sat, 15 Aug 2026 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरसात के सीजन में डेंगू का खतरा मंडराने लगा है। हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में डेंगू का इस सीजन का पहला मामला दर्ज किया गया है। दमुवाढूंगा क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय एक युवक की एलाइजा जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे अस्पताल के मेडिसिन विभाग में आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. परमजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मरीज को डॉक्टरों की निगरानी में रखकर इलाज दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से पैनिक न होने और सतर्कता बरतने की अपील की है।
कैसे फैलती है बीमारी?
डेंगू (एडीज) प्रजाति के मच्छर के काटने से फैलने वाला एक वायरल संक्रमण है। यह मच्छर अक्सर साफ और ठहरे हुए पानी (जैसे कूलर, गमलों या खाली बर्तनों) में पनपता है। जब यह मच्छर किसी संक्रमित व्यक्ति को काटने के बाद स्वस्थ व्यक्ति को काटता है तो वायरस फैल जाता है।
विज्ञापन

बचाव के लिए अपनाएं ये एहतियात
जलभराव रोकें : घर, छत या आसपास किसी भी बर्तन, कूलर, गमले या पुराने टायरों में पानी जमा न होने दें।
कपड़ों पर दें ध्यान : दिन के समय पूरी बांह के कपड़े पहनें, क्योंकि एडीज मच्छर ज्यादातर दिन में ही काटता है।
सुरक्षा उपाय : घर में मच्छरदानी, मॉस्किटो रिपेलेंट या जालीदार दरवाजों का उपयोग करें।

लक्षण दिखने पर सतर्कता : तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों-मांसपेशियों में खिंचाव या उल्टी होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। बिना डॉक्टरी सलाह के पेनकिलर या दवाएं बिल्कुल न लें।
विज्ञापन

डेंगू मरीज का खान-पान: क्या खाएं, क्या न खाएं
तरल पदार्थ: शरीर में पानी की कमी न होने दें। पानी के अलावा ओआरएस, नारियल पानी, ताजा सूप और नींबू पानी पर्याप्त मात्रा में लें।
हल्का आहार : पचने में आसान भोजन जैसे दलिया, खिचड़ी, मूंग दाल और उबली सब्जियां खाएं।
खुराक का तरीका : यदि भूख कम लग रही हो, तो एक साथ खाने के बजाय थोड़ी-थोड़ी देर में हल्का भोजन करते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें