तल्ली हल्द्वानी क्षेत्र में हो रही पानी की समस्या को लेकर जल संस्थान में प्रदर्शन करते क्षेत्र क?
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। लंबे समय से पेयजल किल्लत से जूझ रहे तल्ली हल्द्वानी वार्ड 58 के लोगों ने मंगलवार को पार्षद मनोज जोशी के नेतृत्व में जलसंस्थान के ईई दफ्तर में धरना-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि तल्ली हल्द्वानी के दुर्गा विहार, सुयाल कॉलोनी में लंबे समय से पेयजल का संकट है। शिकायत पर विभाग टैंकर भेज देता है, लेकिन लोगों की समस्या का अब तक समाधान नहीं किया गया है। मनोज जोशी के जलसंस्थान के अधिकारियों ने नोकझोंक भी हुई। उन्होंने शीघ्र व्यवस्था नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ईई संजय श्रीवास्तव ने आश्वस्त किया कि जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में हरीश पांडे, हरुली देवी, अशोक प्रजापति, राममूर्ति लाल, जगन्नाथ, कुनाल, ममता, कमलेश प्रजापति, दीपा पांडे, भगवती देवी, दिनेश गुरुरानी, रेखा गुरुरानी, आशीष तिवारी, रेखा कांडपाल, प्रतीक नौलिया, शिवम बिष्ट आदि थे।