फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए जलसंस्थान में प्रदर्शन

विज्ञापन
हल्द्वानी, राजपुरा में पेयजल संकट को दूर करने की मांग को लेकर काग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में पेयजल किल्लत से गुस्साए लोगों ने खाली बर्तनों के साथ जलसंस्थान दफ्तर में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू की अगुवाई में पहुंचे क्षेत्रवासियों ने कहा कि राजपुरा में छह दिनों से नलकूप खराब है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार जलसंस्थान कोई व्यवस्था नहीं करा रहा है। उन्होंने मांग की कि जब तक नलकूप ठीक नहीं हो जाता तब तक टैंकरों से पेयजल वितरित किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में पंकज कश्यप, किरन माहेश्वरी, हृदयेश कुमार, दीपा खत्ती, जीत सिंह, साहिल राज, संदीप भैसोड़ा, फरमान अली, ललिता गुप्ता, रेखा सिंह आदि शामिल रहे।
छह नलकूप खराब होने से बढ़ी परेशानी
हल्द्वानी। राजपुरा के अलावा भरतपुर, हल्दूपोखरा दरम्वाल, ब्लॉक और डहरिया के नलकूप खराब चल रहे हैं। अब हरकपुर क्वीरा स्थित सिंचाई नलकूप संख्या 42 एचजी भी खराब हो गया है। करीब 25 हजार की आबादी पेयजल किल्लत से जूझ रही है। जलसंस्थान के टैंकरों से भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि नलकूपों की मरम्मत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें