रामनगर। ग्राम सभा टेड़ा पाटकोट मुख्य मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग के लिए सोमवार को ग्रामीणों लोनिवि कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। टेड़ा निवासी जयपाल रावत ने ईई को बताया कि टेड़ा-पाटकोट मुख्य मार्ग से टेड़ा गांव तक सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।
इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राम सिंह, रमेश सुयाल, मदन सिंह, भगत सिंह, जगत सिंह, भारत सिंह, सुनील, धन्नू, विक्की, सुरेंद्र, कैलाश, आकाश, गौरव, अमन, अर्जुन, शिवम आदि थे। संवाद