भीमताल (नैनीताल)। हल्द्वानी से ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यूं और पतलोट तक रोडवेज बस सेवा शुरू कराने की मांग उठने लगी है। बृहस्पतिवार को ओखलकांडा के भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मदन परगांई ने सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर रोडवेज बस का संचालन शुरू कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। परगांई ने कहा कि ओखलकांडा तक रोडवेज बस नहीं चलने से यात्रियों को टैक्सियों में अधिक किराया देकर सफर करना पड़ता है। सांसद ने परिवहन मंत्री से वार्ता कर बस शुरू कराने का आश्वासन दिया है। संवाद