भीमताल (नैनीताल)। जंगलियागांव से बूढ़ाधुरा मोटर मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों, यात्रियों और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने बताया कि सड़क के क्षतिग्रस्त होने से आए दिन सड़क दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सड़क पर डामरीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अब तक धनराशि स्वीकृत नहीं हो पाई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से धनराशि जारी करने की मांग की है।