फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भवाली रोडवेज को नई बसें दिलाने की मांग

Wed, 08 Apr 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। भवाली डिपो को लंबे समय से नई बसों के नहीं मिल पाने के चलते पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में रोडवेज बस सेवा प्रभावित हो रही है। परिवहन निगम की ओर से डिपो को सिर्फ दो ही नई बसें मिल पाई है जबकि डिपो को 10 से अधिक बसों की जरूरत है। पालिकाध्यक्ष पंकज आर्य ने कहा कि पूर्व में भी परिवहन विभाग के अधिकारियों को डिपो को नई बसें देने की मांग करते आए हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। कहा कि जल्द मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर भवाली डिपो को नई बसें दिलाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें