भीमताल (नैनीताल)। जिले में एक अप्रैल से सात अप्रैल तक प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में 7000 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। जिले में कक्षा 1 में 1869, 2 में 88, 3 में 69, 4 में 57, 5 में 50, 6 में 3401, 7 में 99, 8 में 83, 9 में 1046, 10 में 35, 11 में 36 और कक्षा 12वीं में 12 विद्यार्थी अभी तक प्रवेश ले चुके हैं। जिला माध्यमिक शिक्षाधिकारी पुष्कर लाल टम्टा ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है।