फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामगढ़ में बंद रोडवेज स्टेशन खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। रामगढ़ क्षेत्र में वर्षों से रोडवेज स्टेशन के बंद होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। मल्ला रामगढ़, तल्ला रामगढ़, मुक्तेश्वर, गागर, नथुवाखान समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से आवाजाही करने वाले ग्रामीणों को टैक्सी वाहनों में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। कांग्रेसी नेता नवाब हुसैन ने बताया कि मल्ला रामगढ़ में वर्षों से रोडवेज स्टेशन बंद है। कहा कि कई बार मांग उठाने के बावजूद रोडवेज स्टेशन खोलने की कार्रवाई नहीं हो रही है। नवाब ने सरकार से स्टेशन दोबारा सक्रिय कर बसों की आवाजाही शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें