नैनीताल। पीएमश्री जीजीआईसी में प्रस्तावित जीआईसी भवन की निविदा नवंबर में कराई जाएगी। इसकी विस्तृत डीपीआर बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके पूर्ण होेने के बाद नवंबर में इसकी निविदा कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विद्यालय भवन के लिए धन पूर्व से ही बलियानाला के लिए अवमुक्त धनराशि में सुरक्षित है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद पाठक ने बताया कि प्रस्तावित भवन के क्षेत्रफल के अनुरूप डीपीआर बनाई जा रही है। नवंबर के पहले पखवाड़े में इसकी निविदा का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।