फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राजनीतिक विज्ञान, इतिहास और अंग्रेजी में सीट बढ़ाने की मांग

Fri, 05 Jul 2024 06:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में प्राचार्य एनएस बनकोटी को ज्ञापन सौंपते एनएसयूआई के छात्र। संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर में राजनीतिक विज्ञान, इतिहास और अंग्रेजी विषय में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को एनएसयूआई ने प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव रक्षित बिष्ट का कहना है कि कुमाऊंभर से युवा उच्च शिक्षा के लिए एमबीपीजी कॉलेज आते हैं लेकिन प्रमुख विषयों में सीटें भरने के कारण छात्र-छात्राओं को पसंद के विषय नहीं मिल पा रहे हैं। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए पिछले वर्षों की तरह सीटें बढ़ाई जाएं। गौरतलब है कि तीन प्रमुख विषयों में निर्धारित सीटें भरने के कारण छात्रों के प्रवेश बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान छात्रनेता हर्ष शर्मा, प्रियांशु बिष्ट, अक्षत पाठक, दीपक कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें