फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 92 अनुदेशकों के कार्यदेशक पद पर पदोन्नति को मिली मंजूरी

Fri, 05 Jul 2024 06:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में तैनात 92 अनुदेशकों को कार्यदेशक पद पर पदोन्नति की शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही विभाग की ओर से लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से 95 अनुदेशकों को कार्यदेशक पद पर पदोन्नति के लिए भेजा गया था। डीपीसी की बैठक के बाद 92 अनुदेशकों की पदोन्नति पर मोहर लगी। प्रदेश के 107 आईटीआई में 471 अनुदेशक तैनात हैं। अनुदेशकों की पदोन्नति प्रक्रिया 2018 के बाद से नहीं हो पाई थी। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संगठन लंबे समय से पदोन्नति की मांग कर रहा था। पदोन्नति की मंजूरी मिलने पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पंत ने विभागीय मंत्री और कौशल विकास विभाग के निदेशक संजय कुमार खेतवाल का आभार जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें