नैनीताल। नगर में एक ओर चौराहा चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं और दूसरी ओर से तल्लीताल बाजार की हालत बदतर होती जा रही है। इससे व्यापारी वर्ग आक्रोशित है।
तल्लीताल व्यापार मंडल ग्रुप, तल्लीताल बाजार वार्ड समेत अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापारी इसकी शिकायत कर रहे हैं। उनका कहना है कि चंद दूरी पर नगर पालिकाध्यक्ष का आवास होने और इसी बाजार से कलक्ट्रेट, जिला न्यायालय, पुलिस लाइन आदि के लिए लोगों की आवाजाही के बावजूद मार्केट उपेक्षित है। हाल ही में जिला प्रशासन के माध्यम से इसे दुरूस्त करने की आश्वासन दिया था लेकिन पहल शुरू नहीं हो पाई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह का कहना है कि इस बाबत पूर्व में जिलाधिकारी से वार्ता हुई थी। संवाद